शेयर मंथन में खोजें

टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने बनायी पहली बायो मीथेन बस

प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने देश की पहली बायो सीएनजी (बायो मीथेन) बस पेश की है।

कंपनी द्वारा इसके लिए बनाया गया बायो मीथेन इंजन (5.7 एसजीआई और 3.8 एसजीआई) हल्की और मध्यम बसों में उपलब्ध होगा। कंपनी ने तीन मॉडल प्रदर्शित किये जिनमें टाटा एलपीओ 1,613 शामिल है जो 5.7 एसजीआई बीएस-IV आईओबीडी-दो अनुपालन वाली बस होगी। टाटा मोटर्स ने अभी इस बस की कीमत घोषित नहीं की है। उधर बीएसई में टाटा मोटर्स का शेयर 454.30 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज सपाट 454.00 रुपये पर खुला, मगर सत्र के दौरान 459.00 रुपये तक चढ़ा। इसके बाद करीब 12.10 बजे यह 2.50 रुपये या 0.57% की बढ़त के साथ 456.90 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 18 जुलाई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख