शेयर मंथन में खोजें

आईटीसी (ITC) का शेयर इसलिए 11.50% से अधिक टूटा

आज आईटीसी (ITC) के शेयर में 11.50% से अधिक की कमजोरी आयी है।

दरअसल जीएसटी परिषद ने सिगरेट पर टैक्स में वृद्धि करने का निर्णय लिया है, जिससे सरकार को सालाना 5,000 करोड़ रुपये अधिक प्राप्त होंगे। आईटीसी प्रमुख सिगरेट निर्माता कंपनी भी है और जीएसटी के इस निर्णय का नकारात्मक असर इसके शेयर भाव पर पड़ा है।
बीएसई में आईटीसी का शेयर 325.75 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज भारी गिरावट के साथ 293.20 रुपये पर खुला और नीचे की ओर 276.90 रुपये तक फिसला। इसके बाद करीब 12.25 बजे यह 37.65 रुपये या 11.56% की कमजोरी के साथ 288.10 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 18 जुलाई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख