शेयर मंथन में खोजें

गोदरेज इंडस्ट्रीज (Godrej Industries) की सहायक कंपनी ने किया आईपीओ के लिए आवेदन

गोदरेज इंडस्ट्रीज (Godrej Industries) की सहायक कंपनी गोदरेज एग्रोवेट ने आईपीओ के लिए सेबी में ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस आवेदन कर दिया है।

इस आईपीओ में गोदरेज इंडस्ट्रीज 300 करोड़ रुपये के शेयर बेचेगी। साथ ही 300 करोड़ रुपये के नये शेयर जारी किये जायेंगे। इस बीच बीएसई में गोदरेज इंडस्ट्रीज के शेयर ने 676.20 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज 680.00 रुपये पर शुरुआत की। अभी तक के कोराबर में यह 698.80 रुपये तक चढ़ा, जबकि नीचे की ओर 677.75 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। करीब 12.10 बजे यह शेयर 16.85 रुपये या 2.49% की मजबूती के साथ 693.05 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 20 जुलाई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख