शेयर मंथन में खोजें

हिंदुस्तान जिंक (Hindustan Zinc) ने की मुनाफे में 81% बढ़त दर्ज

हिंदुस्तान जिंक (Hindustan Zinc) ने अप्रैल-जून 2017 के मुनाफे में 81% बढ़त दर्ज की।

इस तिमाही में कंपनी ने 1,876 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया, जो पिछले साल की समान अवधि में 1,037 करोड़ रुपये था। इस दौरान कंपनी की कुल बिक्री भी 2,770 करोड़ रुपये से 79% बढ़ कर 4,961 करोड़ रुपये हो गयी। इसका एबिटा 1,130 करोड़ रुपये से 113% अधिक 2,404 करोड़ रुपये रहा। इस बीच बीएसई में हिंदुस्तान जिंक का शेयर 280.40 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज 281.50 रुपये पर खुला और 286.30 रुपये के शिखर तक चढ़ा। करीब 2.50 बजे इसमें 1.00 रुपये या 0.36% की मजबूती के साथ 281.40 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 20 जुलाई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख