शेयर मंथन में खोजें

विप्रो (Wipro) के शेयर ने छुआ 52 हफ्तों का शिखर

भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी सेवा निगम विप्रो (Wipro) ने अप्रैल-जून 2017 की तिमाही में 2,082.6 करोड़ रुपये का मुनाफा हासिल किया।

इसके मुकाबले पिछले साल की समान अवधि में कंपनी का मुनाफा 2,059 करोड़ रुपये रहा था। इस दौरान विप्रो की कुल आमदनी 14,217.7 करोड़ रुपये से बढ़ कर 14,281.4 करोड़ रुपये रहा। वहीं तिमाही-दर-तिमाही आधार पर कंपनी का एबिट मार्जिन 17.6% के मुकाबले 16.8% और डॉलर में राजस्व 0.9% की मामूली बढ़त के साथ 197.17 करोड़ डॉलर रहा। इस बीच बीएसई में विप्रो का शेयर 52 हफ्तों के उच्च स्तर (291.00 रुपये) पर पहुँच गया है। करीब पौने 11 बजे यह 7.29% की मजबूती के साथ 288.60 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 21 जुलाई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख