शेयर मंथन में खोजें

एस्ट्राजेनेका फार्मा (Astrazeneca Pharma) करेगी नया दवा लॉन्च

एस्ट्राजेनेका फार्मा (Astrazeneca Pharma) को भारत में एक नयी दवा बेचने के लिए ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया की मंजूरी मिल गयी है।

कंपनी ऑसिमेर्टिनिब दवा बाजार में उतारेगी, जो फेफड़ों के कैंसर के प्रबंधन के लिए मौखिक एंटी-कैंसर दवा है। इस दवा को मेरिका, यूरोपीय संघ, जापान, चीन और अन्य एशियाई देशों सहित 45 देशों में स्वीकृत किया जा चुका है।
उधर बीएसई में एस्ट्राजेनेका फार्मा के शेयर ने 965.45 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले 984.00 रुपये पर शुरुआत की है। करीब 11.55 बजे यह 23.55 रुपये या 2.44% की बढ़त के साथ 989.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 24 जुलाई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख