शेयर मंथन में खोजें

स्वराज इंजंस (Swaraj Engines) के राजस्व और शुद्ध लाभ में बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2016-17 की पहली तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में स्वराज इंजंस (Swaraj Engines) के राजस्व और शुद्ध लाभ में वृद्धि हुई है।

कंपनी का मुनाफा 19 करोड़ रुपये से 15.8% बढ़ कर 22 करोड़ रुपये और राजस्व 193 करोड़ रुपये से 13.5 करोड़ रुपये बढ़ कर 219 करोड़ रुपये रहा।
इस बीच बीएसई में स्वराज इंजंस का शेयर 2,184.65 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज हल्की गिरावट के साथ 2,180.40 रुपये पर खुला और 2,214.90 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। कारोबार के अंतिम मिनटों में कंपनी के शेयर में 14.55 रुपये या 0.67% की कमजोरी के साथ 2,170.10 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 24 जुलाई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख