शेयर मंथन में खोजें

तो इस कारण गिरा ऐम्टेक ऑटो (Amtek Auto) का शेयर

आज ऐम्टेक ऑटो (Amtek Auto) का शेयर निचले सर्किट तक गिर गया।

कर्ज से दबी ऑटो उपकरण निर्माता कंपनी ने कहा कि कॉर्पोरेशन बैंक के नेतृत्व में बैंकों के एक समूह द्वारा शुरू की जाने वाली दिवालिया कार्यवाही को राष्ट्रीय कंपनी कानून ट्रिब्यूनल ने स्वीकार कर लिया है। इसके बाद ही ऐम्टेक के शेयर में गिरावट आयी।
बीएसई में ऐम्टेक ऑटो का शेयर 31.15 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज गिरावट के साथ 30.90 रुपये पर खुला और 29.60 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। कारोबार के आखरी मिनटों में कंपनी के शेयर में 1.55 रुपये या 4.98% की कमजोरी के साथ 29.60 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 25 जुलाई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख