शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks To Watch) : एचडीएफसी, यस बैंक, नेस्ले, हीरो मोटोकॉर्प और मुथूट कैपिटल

खबरों के कारण जो शेयर आज के कारोबार में नजर में रहेंगे उनमें एचडीएफसी, यस बैंक, नेस्ले, हीरो मोटोकॉर्प और मुथूट कैपिटल शामिल हैं।

एचडीएफसी - कंपनी आज अपने वित्तीय नतीजे प्रस्तुत करेगी।
यस बैंक - यस बैंक आज तिमाही आँकड़े घोषित करेगी।
नेस्ले - नेस्ले के वित्तीय तिमाही नतीजे आज घोषित किये जायेंगे।
रेमंड - कंपनी को अप्रैल-जून तिमाही में 5.9 करोड़ रुपये का घाटा हुआ।
मुथूट कैपिटल - मुथूट कैपिटल आज वित्तीय नतीजों की घोषणा करेगी।
आईसीआईसीआई प्रुडेंशियल - आईसीआईसीआई प्रुडेंशियल को अप्रैल-जून तिमाही में 464 करोड़ रुपये का लाभ हुआ।
पिडिलाइट - पिडिलाइट का तिमाही मुनाफा 272.15 करोड़ रुपये से घट कर 226.5 करोड़ रुपये रह गया।
हीरो मोटोकॉर्प - हीरो मोटोकॉर्प का तिमाही मुनाफा 3.5% बढ़ कर 914 करोड़ रुपये रहा।
बर्जर पेंट्स - बर्जर पेंट्स के गोवा संयंत्र में कर्मियों ने हड़ताल रोक दी।
पीएनबी - पीएनबी ने बॉन्ड्स जारी करके 1,500 करोड़ रुपये जुटाये हैं। (शेयर मंथन, 26 जुलाई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख