शेयर मंथन में खोजें

पिडिलाइट इंडस्ट्रीज (Pidilite Industries) के मुनाफे में 16.77% गिरावट

साल-दर-साल आधार पर वर्तमान वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में पिडिलाइट इंडस्ट्रीज (Pidilite Industries) के शुद्ध लाभ में 16.77% की गिरावट आयी।

कंपनी का मुनाफा पिछले कारोबारी साल की समान अवधि में हुए 272.15 करोड़ रुपये से घट कर 226.5 करोड़ रुपये रह गया। साथ ही कंपनी की कुल आमदनी 1,715.4 करोड़ रुपये के मुकाबले 1,712 करोड़ रुपये, एबिटा 393.9 करोड़ रुपये से घट कर 321 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 25.1% से घट कर 21% रह गया। इसके बाद बीएसई में पिडिलाइट का शेयर 827.85 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज 818.60 रुपये पर खुला है। करीब 9.40 बजे यह 2.90% की कमजोरी के साथ 803.85 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 26 जुलाई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख