शेयर मंथन में खोजें

फेडरल बैंक (Federal Bank) के शुद्ध लाभ में 26% बढ़त

साल दर साल आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में फेडरल बैंक (Federal Bank) का मुनाफा 26% बढ़ा।

2017 की अप्रैल-जून तिमाही में इसे 210 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ, जबकि पिछले साल की समान अवधि में बैंक को 167 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस बीच बैंक की शुद्ध ब्याज आमदनी 15.68% अधिक 800.68 करोड़ रुपये और शुद्ध एनपीए 1.68% से घट कर 1.39% रह गयी। उधर बीएसई में बैंक का शेयर 114.80 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले 116.90 रुपये पर खुला। करीब 12.10 बजे बैंक के शेयर में 0.65 रुपये या 0.57% की गिरावट के साथ 114.15 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 27 जुलाई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख