शेयर मंथन में खोजें

नेस्ले इंडिया (Nestle India) की बिक्री और मुनाफे में हुई बढ़ोतरी

साल दर साल आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में नेस्ले इंडिया (Nestle India) का मुनाफा 9.7% बढ़ा।

2017 की अप्रैल-जून तिमाही में इसे 263.43 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ, जबकि पिछले साल की समान अवधि में 240.22 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस बीच निर्यात सहित कंपनी की कुल बिक्री 2,301.11 करोड़ रुपये से 7.3% अधिक 2,469.06 करोड़ रुपये हो गयी। इस तिमाही में कमोडिटी की कीमतों में वृद्धि के कारण नेस्ले के खर्चों में 9.4% की वृद्धि दर्ज की गयी है। उधर बीएसई में नेस्ले का शेयर 6,787.30 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले 6,788.00 रुपये पर खुला। करीब 1 बजे कंपनी के शेयर में 7.20 रुपये या 0.11% की हल्की बढ़त के साथ 6,794.50 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 27 जुलाई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख