शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks To Watch) : आइडिया सेल्युलर, लार्सन ऐंड टुब्रो, आईसीआईसीआई बैंक, ओएनजीसी और आईटीसी

खबरों के कारण जो शेयर आज के कारोबार में नजर में रहेंगे उनमें आइडिया सेल्युलर, लार्सन ऐंड टुब्रो, आईसीआईसीआई बैंक, ओएनजीसी और आईटीसी शामिल हैं।

आइडिया सेल्युलर - आइडिया सेल्युलर को पहली तिमाही में 814.9 करोड़ रुपये का घाटा हुआ।
लार्सन ऐंड टुब्रो - कंपनी आज वित्तीय नतीजे घोषित करेगी।
आईसीआईसीआई बैंक - बैंक को पहली तिमाही में 2,049 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ।
एनडीटीवी - एनडीटीवी आज तिमाही नतीजों की घोषणा करेगी।
ओएनजीसी - ओएनजीसी का लाभ तिमाही दर तिमाही आधार पर 10.5% घट कर 3,889 करोड़ रुपये रह गया।
एनआईआईटी - एनआईआईटी अप्रैल-जून तिमाही के नतीजे प्रस्तुत करेगी।
आईटीसी - आईटीसी को पहली तिमाही में 2,560.5 करोड़ रुपये का घाटा हुआ।
बायोकॉन - कंपनी के तिमाही लाभ में 51.2% और 5.9% की गिरावट आयी।
आईडीएफसी - कंपनी का तिमाही मुनाफा 181.2 करोड़ रुपये के मुकाबले 299.4 करोड़ रुपये हो गया।
ग्लेनमार्क फार्मा - तिमाही शुद्ध लाभ 47% बढ़ कर 333.4 करोड़ रुपये रहा। (शेयर मंथन, 28 जुलाई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख