शेयर मंथन में खोजें

ओएनजीसी (ONGC) के शुद्ध लाभ में 8.2% गिरावट दर्ज

साल दर साल आधार पर भारतीय बहुराष्ट्रीय तेल और गैस कंपनी ओएनजीसी (ONGC) के अप्रैल-जून तिमाही के मुनाफे में 8.2% कमी आयी है।

कंपनी को 2017 की अप्रैल-जून तिमाही में 4,233 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ। इसके मुकाबले कंपनी को पिछले साल की समान अवधि में 3,885 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस दौरान ओएनजीसी का कुल राजस्व 17,784 करोड़ रुपये से 7.2% बढ़ कर 19,073 करोड़ रुपये हो गया। इसके अलावा तेल उत्पादन 1.6% की बढ़त के साथ 6.444 एमएमटी और गैस का उत्पादन 9.8% अधिक 6.030 बीसीएम रहा। उधर बीएसई में कंपनी के शेयर ने 163.45 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले 161.70 रुपये पर शुरुआत की है। करीब 11.25 बजे यह 0.83% की गिरावट के साथ 162.10 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 28 जुलाई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख