शेयर मंथन में खोजें

नव भारत वेंचर्स (Nava Bharat Ventures) में 7% से अधिक मजबूती

शुक्रवार के कारोबार में नव भारत वेंचर्स (Nava Bharat Ventures) में 7% से अधिक मजबूती आयी है।

कंपनी ने बीएसई को जानकारी दी कि इसकी सहायक कंपनी मामबा कोलिरीज ने 300 मेगावाट की ऊर्जा परियोजना शुरू करने के साथ ही ईपीसी कॉन्ट्रैक्ट के तहत अस्थाई स्वीकृति हासिल कर ली है। इसके बाद ही नव भारत का शेयर उछला है। बीएसई में नव भारत के शेयर ने 135.00 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले 133.90 रुपये पर शुरुआत की और 149.15 रुपये के उच्च स्तर को छुआ। करीब 12 बजे यह 10.05 रुपये या 7.44% की मजबूती के साथ 145.05 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 28 जुलाई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख