शेयर मंथन में खोजें

46% बढ़ा लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) का मुनाफा

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) ने 2017 की अप्रैल-जून तिमाही में 893 करोड़ रुपये का मुनाफा प्राप्त किया।

इसके मुकाबले पिछले कारोबारी साल की समान अवधि में कंपनी को 46% कम 610 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। इस दौरान कंपनी का राजस्व 10% बढ़त के साथ 23,990 और कुल ठेके 2% वृद्धि के साथ 2,62,860 करोड़ रुपये के रहे, जिसमें अप्रैल-जून तिमाही में एलऐंडटी ने 26,352 करोड़ रुपये के ठेके प्राप्त किये। इसके अलावा साल दर साल आधार पर ही कंपनी का इन्फ्रा व्यापार 16% बढ़ोतरी के साथ 10,539 करोड़ रुपये का रहा। उधर बीएसई में एसऐंडटी के शेयर ने 1,182.25 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज 1,189.90 रुपये पर शुरुआत की और सत्र के दौरान 1,152.25 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। कारोबार के अंत में यह 1.96% की कमजोरी के साथ 1,159.10 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 28 जुलाई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख