शेयर मंथन में खोजें

20.6% बढ़ी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की कुल बिक्री

जुलाई 2016 की तुलना में 2017 के समान महीने में मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की कुल वाहन बिक्री में 20.6% वृद्धि हुई।

कंपनी की कुल बिक्री 1,37,116 इकाई की तुलना में 1,65,346 इकाई रही। इसमें कंपनी के यात्री वाहनों की बिक्री में 21.9% और निर्यात में 0.1% की बढ़त हुई। साथ ही घरेलू स्तर पर इसकी कुल बिक्री 1,25,778 इकाई से 22.4% बढ़ कर 1,54,001 इकाई रही। उधर बीएसई में कंपनी का शेयर 7,859.10 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले 7,866.00 रुपये पर खुला है। करीब 10.40 बजे कंपनी का शेयर 30.65 रुपये या 0.39% की गिरावट के साथ 7,828.45 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 02 अगस्त 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख