शेयर मंथन में खोजें

बिक्री में बढ़त के बावजूद टीवीएस मोटर (TVS Motor) का शेयर कमजोर

जुलाई 2016 के मुकाबले जुलाई 2017 में टीवीएस मोटर (TVS Motor) की कुल वाहन बिक्री में 9% बढ़त हुई।

कंपनी की कुल बिक्री 2.48 लाख इकाई की तुलना में 2.71 लाख इकाई रही। इसमें कंपनी के दोपहिया वाहनों की कुल बिक्री 9.7% वृद्धि के साथ 2.63 लाख इकाई, कुल निर्यात 26.8% की बढ़त के साथ 50,957 इकाई और घरेलू स्तर पर दोपहिया वाहनों की बिक्री 6.2% वृद्धि के साथ 2.06 लाख इकाई रही। उधर बीएसई में टीवीएस मोटर का शेयर 596.60 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले 594.40 रुपये पर खुला है। करीब 10.50 बजे कंपनी का शेयर 7.60 रुपये या 1.27% की गिरावट के साथ 589.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 02 अगस्त 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख