शेयर मंथन में खोजें

वोल्टास (Voltas) ने छुआ 52 हफ्तों का शिखर

प्रमुख एयर कंडीशनिंग और रेफ्रिजरेशन कंपनी वोल्टास (Voltas) ने आज अपने तिमाही वित्तीय नतीजे घोषित कर दिये।

वोल्टास पिछले कारोबारी साल की पहली तिमाही में हुए 160 करोड़ रुपये के मुकाबले 2017 की समान अवधि में 18% अधिक 188 करोड़ रुपये के मुनाफे में रही। इस दौरान कंपनी की कुल आय 1,845 करोड़ रुपये से 6% बढ़ कर 1,962 करोड़ रुपये रही। इसी अवधि में वोल्टास का इलेक्ट्रो-मैकेनिकल परियोजना और सर्विसेज का राजस्व 580 करोड़ रुपये की तुलना में 661 करोड़ रुपये रहा। । उधर बीएसई में वोल्टास का शेयर 532.70 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले 536.10 रुपये पर खुला। 554.50 रुपये का 52 हफ्तों का उच्च स्तर छूने के बाद करीब 3.05 बजे कंपनी के शेयर में 10.60 रुपये या 1.99% की मजबूती के साथ 543.30 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 02 अगस्त 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख