शेयर मंथन में खोजें

केईसी इंटरनेशनल (KEC International) का मुनाफा हुआ दोगुना

केईसी इंटरनेशनल (KEC International) को 2017 की अप्रैल-जून तिमाही में 62.97 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ।

इसकी तुलना में पिछले कारोबारी साल की समान तिमाही में कंपनी को 30.91 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस दौरान केईसी की कुल आय 1,789.74 करोड़ रुपये से बढ़ कर 1,904.93 करोड़ रुपये रही। इस प्रकार कंपनी के तिमाही लाभ में 103.5% और कुल आय में 6.4% की वृद्धि हुई। उधर बीएसई में केईसी इंटरनेशनल का शेयर 306.60 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले 306.50 रुपये पर खुला। 311.85 रुपये का उच्च स्तर छूने के बाद करीब 3.25 बजे कंपनी के शेयर में 8.85 रुपये या 2.89% की kcpajr के साथ 297.75 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 02 अगस्त 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख