शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शार्ट टर्म के लिए कामत होटल्स शेयरों में निवेश कैसा रहेगा?

करुणा प्रमोद जानना चाहते हैं कि उन्हें कामत होटल्स (Kamath Hotel) के शेयर में आगे क्या करना चाहिए? आइए, बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार से जानते हैं कि शेयरों में आगे क्या होने की संभावना है?

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार इस सवाल के जवाब में कहते हैं कि मौजूदा समय में स्टॉक का ट्रेंड अभी भी डाउन है और कोई साफ़ अपट्रेंड नहीं दिख रहा। ऐसे में ट्रेडिंग के लिए इसमें “सेल ऑन राइज” की रणनीति ही ज्यादा उपयुक्त मानी जा सकती है। चार्ट पर 170–172 के आसपास एक ज़ोन है जहां लंबे समय तक कंसोलिडेशन हो सकता है और 160 के ऊपर इसका पहले ब्रेकआउट हुआ था, इसलिए 170 के नीचे सपोर्ट दोबारा उभरने की संभावना बनती है। हालांकि स्ट्रक्चर अभी इतना कंफर्टेबल नहीं है कि सीधे ट्रेडिंग के लिए भरोसे के साथ पोज़िशन ली जाए।

अगर शॉर्ट टर्म में 225 के ऊपर मजबूत ब्रेकआउट आता है, तभी इसमें पॉजिटिव ट्रेडिंग सेटअप बनेगा। 225 के ऊपर जाने पर 180 का लेवल सपोर्ट बन सकता है और उसके बाद स्टॉक 260–275 की ओर बढ़ने की कोशिश कर सकता है, क्योंकि ऊपर की तरफ गैप ज़ोन मौजूद है। लेकिन जब तक 225 डिसीसिवली पार नहीं होता, तब तक इसमें तेज़ी की उम्मीद करना जल्दबाजी होगी। अभी की स्थिति में यह स्टॉक दिशा के मामले में कन्फ्यूज़्ड दिख रहा है और ट्रेडिंग के लिए हाई-कंफिडेंस सेटअप नहीं दे रहा।

लंबी अवधि के नजरिए से देखें तो पिछले करीब दो सालों से यह स्टॉक एक बड़े रेंज में कंसोलिडेट कर रहा है। जनवरी 2024 में तेज़ उछाल के बाद इसमें लगभग आधा करेक्शन देखने को मिला और फिर दोबारा उछाल-गिरावट का वही पैटर्न दोहराया गया। वैल्यूएशन मल्टीपल ग्रोथ के मुकाबले बहुत महंगा नहीं लगता, इसलिए लंबी अवधि के निवेशक धीरे-धीरे पोज़िशन बनाने पर विचार कर सकते हैं, लेकिन इसमें करीब 10% तक का डाउनसाइड रिस्क बना रहता है।

हालांकि कंपनी के क्वार्टरली नतीजे काफी लंपी (उतार-चढ़ाव वाले) रहे हैं। कभी एक-दो क्वार्टर शानदार प्रदर्शन होता है और फिर कई क्वार्टर कमजोर चले जाते हैं। सेल्स, मार्जिन, प्रॉफिट और ऑपरेशनल स्टेबिलिटी, हर स्तर पर एक जैसी निरंतरता नहीं दिखती, जिससे निवेशकों का भरोसा पूरी तरह नहीं बन पाता। सालाना आंकड़ों में कोविड से पहले और उसके बाद रिकवरी का ट्रेंड दिखता है, लेकिन बिजनेस की स्थिरता अभी भी सवालों में है। शॉर्ट टर्म ट्रेडिंग के लिए स्टॉक में फिलहाल स्पष्ट दिशा नहीं है और लंबी अवधि के निवेश में भी इसे एक हाई-रिस्क, स्मॉल-कैप एक्सपोज़र की तरह ही देखना बेहतर होगा।

(शेयर मंथन, 14 फरवरी 2026)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख