शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स शेयरों में कमजोरी बरकरार, क्या 4300 के ऊपर ही बनेगी मजबूती?

देवशीष घोष जानना चाहते हैं कि उन्हें हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स (Hindustan Aeronautics) के शेयर में आगे क्या करना चाहिए? उन्होंने 4425 रुपये के स्तर पर खरीदारी की है और मौजूदा समय में शेयर नुकसान में चल रहा है। आइए, बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार से जानते हैं कि शेयरों में आगे क्या होने की संभावना है?

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार इस सवाल के जवाब में कहते हैं कि तकनीकी दृष्टि से देखें तो स्टॉक की संरचना फिलहाल कमजोर दिखाई दे रही है। चार्ट पर लगातार “लोअर हाई” और “लोअर लो” का पैटर्न बन रहा है, जो साफ संकेत देता है कि ट्रेंड अभी नीचे की ओर है। जब तक शेयर 4300 रुपये के ऊपर मजबूती से नहीं निकलता, तब तक इसमें ठोस रिकवरी की उम्मीद करना जल्दबाज़ी होगी। 4300 के ऊपर जाने पर शॉर्ट कवरिंग के चलते 4400 से 4500 रुपये तक की तेजी संभव है, लेकिन उससे पहले इसे कमजोर ही माना जाएगा।

अगर यह 4300 के ऊपर टिक भी जाता है, तो आगे 50 डे और 200 डे मूविंग एवरेज बड़ी बाधा के रूप में सामने आएंगे। लगभग 300 अंकों की दूरी पर मजबूत रेजिस्टेंस मौजूद है। असली “क्लीन शॉट” 5000 रुपये के ऊपर ही माना जाएगा, जहां से शेयर लंबी तेजी की ओर बढ़ सकता है। लेकिन फिलहाल उस स्तर तक पहुंचने के लिए कोई ठोस ट्रिगर दिखाई नहीं देता। जब तक कोई बड़ा ऑर्डर, मजबूत एग्जीक्यूशन या सकारात्मक खबर नहीं आती, तब तक ऊंचे स्तरों पर टिकना आसान नहीं होगा।

वैल्यूएशन के लिहाज से भी शेयर सस्ता नहीं कहा जा सकता। डिफेंस सेक्टर के शेयरों में पहले ऑर्डर मिलने की कहानी पर तेजी आई थी, लेकिन अब फोकस “ऑर्डर से एग्जीक्यूशन” पर शिफ्ट हो गया है। केवल ऑर्डर बुक बड़ी होना काफी नहीं है, समय पर डिलीवरी और उत्पादन क्षमता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। अगर एग्जीक्यूशन में देरी होती है, तो बाजार वैल्यूएशन को दोबारा परखता है। यही कारण है कि वर्तमान स्तरों पर निवेश के बजाय ट्रेडिंग दृष्टिकोण ज्यादा उपयुक्त माना जा सकता है।

लंबी अवधि के निवेशक यदि बने रहना चाहते हैं तो 4300 के ऊपर की मजबूती का इंतजार करें। नए निवेशकों को जल्दबाज़ी में एंट्री करने से बचना चाहिए, क्योंकि स्टॉक अभी भी “गर्म” स्थिति में है। बेहतर रणनीति यही होगी कि या तो स्पष्ट ब्रेकआउट का इंतजार करें या फिर किसी ठोस सुधार के बाद ही चरणबद्ध निवेश की योजना बनाएं।


(शेयर मंथन, 27 फरवरी 2026)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख