शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

650 के भाव पर फंसे निवेशकों को रोसारी बायोटेक शेयरों के साथ क्या करना चाहिए?

एक निवेशक जानना चाहते हैं कि उन्हें रोसारी बायोटेक (Rossari Biotech) के शेयर में आगे क्या करना चाहिए? आइए, बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार से जानते हैं कि शेयरों में आगे क्या होने की संभावना है?

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार इस सवाल के जवाब में कहते हैं कि 650 रुपये के स्तर पर खरीदे गए शेयर में एवरेजिंग का विचार स्वाभाविक है, खासकर यदि निवेशक लंबी अवधि का नजरिया रखते हों। लेकिन वर्तमान बाजार परिस्थितियों और स्टॉक की तकनीकी संरचना को देखते हुए तुरंत एवरेजिंग करना उचित नहीं माना जा सकता। जब तक ट्रेंड में स्पष्ट सुधार के संकेत न मिलें, गिरते हुए शेयर में औसत घटाना जोखिम बढ़ा सकता है।

फंडामेंटल दृष्टि से कंपनी पूरी तरह कमजोर नहीं दिखती। वैल्यूएशन लगभग 20 के पीई के आसपास है, जो बहुत महंगा नहीं माना जाएगा। रिटर्न रेशियो भी संतोषजनक हैं और सालाना स्तर पर बिक्री वृद्धि 15% के आसपास रही है। हालांकि ऑपरेटिंग मार्जिन लगभग 12% के स्तर पर आ गया है, जो पिछले वर्षों की तुलना में निचले सिरे पर है। यही सबसे बड़ा चिंता का विषय है, मार्जिन में लगातार गिरावट। यदि यहां से मार्जिन स्थिर होकर सुधार की ओर बढ़ता है, तो स्टॉक के लिए सकारात्मक संकेत हो सकता है।

तकनीकी चार्ट पर फिलहाल “लोअर लो” और “लोअर हाई” का पैटर्न बन रहा है, जो कमजोरी का संकेत देता है। लगभग 550 रुपये का स्तर महत्वपूर्ण है। यदि शेयर 550 के ऊपर क्लोज देकर टिकता है, तो यह ट्रेंड में संभावित बदलाव का संकेत हो सकता है। उस स्थिति में 500 रुपये के आसपास एक स्पष्ट रिस्क पॉइंट निर्धारित कर रणनीतिक एवरेजिंग पर विचार किया जा सकता है। लेकिन जब तक यह स्तर decisively पार नहीं होता, तब तक एवरेजिंग करना जल्दबाजी होगी।

साथ ही, मौजूदा भू-राजनीतिक अनिश्चितता भी बाजार की दिशा को प्रभावित कर रही है, जिससे शॉर्ट टर्म में अस्थिरता बनी रह सकती है। इसलिए बेहतर रणनीति यही होगी कि पहले स्टॉक में रिवाइवल के संकेत दिखें, फिर चरणबद्ध तरीके से निर्णय लिया जाए। केवल वैल्यूएशन आकर्षक दिखने के आधार पर निवेश बढ़ाना इस समय समझदारी नहीं होगी।


(शेयर मंथन, 26 फरवरी 2026)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख