शेयर मंथन में खोजें

गेल (GAIL) ने शुरू किया पाइपलाइन का निर्माण कार्य

गेल (GAIL) ने कोच्चि-कुट्टानद-मैंगलुरु पाइपलाइन परियोजना का 100% निर्माण कार्य शुरू कर दिया है, जिसकी लागत 3,263 करोड़ रुपये है।

कंपनी ने इस परियोजना के केरल स्थित हिस्से में कार्य शुरू किया है। यह पाइपलाइन नेशनल गैस ग्रिड का कुछ हिस्सा तैयार करने के अलावा भारत सरकार की एक गैस आधारित अर्थव्यवस्था बनने के लक्ष्य को पूरा करने में सहायक होगी। उधर बीएसई में गेल का शेयर बुधवार के 369.20 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज 374.40 रुपये पर खुला और 375.20 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब 2.50 बजे कंपनी के शेयर में 0.45 रुपये या 0.12% की मामूली बढ़त के साथ 369.75 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 03 अगस्त 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख