शेयर मंथन में खोजें

राजस्व घटने के घटने के बावजूद वीएसटी इंडस्ट्रीज (VST Industries) के मुनाफे में बढ़ोतरी

साल दर साल आधार पर 2017 की अप्रैल-जून तिमाही में वीएसटी इंडस्ट्रीज (VST Industries) के शुद्ध मुनाफे में 3.8% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी।

मगर इसी अवधि में कंपनी का राजस्व 4.1% घट गया। वीएसटी इंडस्ट्रीज का शुद्ध लाभ 21.1 करोड़ रुपये के मुकाबले 21.9 करोड़ रुपये और इसका राजस्व 586 करोड़ रुपये से घट कर 561.9 करोड़ रुपये रह गया। वहीं इसका एबिटा 1.4% गिर कर 64.9 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 26.6% की तुलना में 31.1% रहा। उधर बीएसई में वीएसटी इंडस्ट्रीज का शेयर बुधवार के 2,995.00 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज 2,990.00 रुपये पर खुला। करीब 2.30 बजे कंपनी के शेयर में 25.00 रुपये या 0.83% की कमजोरी के साथ 2,970 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 03 अगस्त 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख