शेयर मंथन में खोजें

घाटे से उबरी जेपी एसोसिएट्स (Jaiprakash Associates)

आमदनी में बढ़ोतरी और खर्चों में कमी के कारण जयप्रकाश एसोसिएट्स (Jaiprakash Associates) को कारोबारी साल 2017-18 की पहली तिमाही के दौरान 764.99 करोड़ रुपये का स्टैंडअलोन शुद्ध मुनाफा हुआ है। इससे पिछले साल की पहली तिमाही में कंपनी को 602.95 करोड़ रुपये का घाटा सहना पड़ा था।

कंपनी ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) को भेजी गयी विज्ञप्ति में बताया है कि अप्रैल-जून 2017 के दौरान जेपी एसोसिएट्स की आमदनी भी बीते साल की समान अवधि के 1836.61 करोड़ के मुकाबले बढ़ कर 2602.9 करोड़ रुपये हो गयी है। इसके अलावा जेपी एसोसिएट्स का कुल व्यय भी अप्रैल-जून 2017 में घट कर 2444.13 करोड़ रुपये रह गया, जो अप्रैल-जून 2016 के दौरान 2703.26 करोड़ रुपये रहा था।
शुक्रवार को बीएसई में जयप्रकाश एसोसिएट्स का शेयर 1.2% चढ़ कर 25.35 रुपये पर रहा था। हालाँकि इससे पहले दिन के कारोबार में यह 25.95 रुपये तक उछल गया था। (शेयर मंथन, 06 अगस्त 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख