शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks To Watch) : टाटा स्टील, सिंडिकेट बैंक, फोर्टिस हेल्थकेयर, अमारा राजा और ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज

खबरों के कारण जो शेयर आज के कारोबार में नजर में रहेंगे उनमें टाटा स्टील, सिंडिकेट बैंक, फोर्टिस हेल्थकेयर, अमारा राजा और ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज शामिल हैं।

टाटा स्टील - कंपनी आज अपने तिमाही नतीजे प्रस्तुत करेगी।
चेन्नई पेट्रोलियम - चेन्नई पेट्रोलियम का शुद्ध लाभ 469.8 करोड़ रुपये से घट कर 33.4 करोड़ रुपये रह गया।
ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज - ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज आज अपने तिमाही नतीजे घोषित करेगी।
जीएसएफसी - राजस्व 8.7% बढ़ने के बावजूद इसके लाभ में 12.5% की गिरावट आयी।
अमारा राजा - अमारा राजा अप्रैल-जून के वित्तीय परिणामों की घोषणा करेगी।
जीएनएफसी - कंपनी का मुनाफा 31.6% की बढ़ोतरी के साथ 66.6 करोड़ रुपये रहा।
आंध्र सीमेंट्स - कंपनी का तिमाही घाटा 20.9 करोड़ रुपये के मुकाबले 25.4 करोड़ रुपये रहा।
आरपीजी लाइफ - आरपीजी लाइफ की पहली तिमाही का शुद्ध मुनाफा 8 करोड़ रुपये से घट कर 0.43 करोड़ रुपये रह गया।
सिंडिकेट बैंक - सिंडिकेट बैंक बैंक का शुद्ध घाटा 79.1 करोड़ रुपयो से बढ़ कर 263.2 करोड़ रुपये रहा।
फोर्टिस हेल्थकेयर - कंपनी का शुद्ध तिमाही मुनाफा 67.3% घट कर 5.3 करोड़ रुपये रह गया। (शेयर मंथन, 07 अगस्त 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख