शेयर मंथन में खोजें

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) की इकाई ने किया आईपीओ के लिए आवेदन

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) की इकाई महिंद्रा लॉजिस्टिक्स ने आईपीओ (IPO) के लिए आवेदन किया है।

अपने आईपीओ के माध्यम से महिंद्रा लॉजिस्टिक्स 700 करोड़ रुपये जुटा सकती है। खास बात ये है कि महिंद्रा ऐंड महिंद्रा इस आईपीओ में 97 लाख शेयर और नॉर्मेंडिंग्स होल्डिंग्स 93 लाख शेयर बेचेगी। कोटक महिंद्रा कैपिटल और ऐक्सिस कैपिटल आईपीओ में बुक-रनिंग प्रबंधक रहेंगे। इसी बीच बीएसई में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा का शेयर 1,418.30 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले 1,404.00 रुपये पर खुला और 1,430.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब 1.10 बजे कंपनी का शेयर 11.05 रुपये या 0.78% की कमजोरी के साथ 1,407.25 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 07 अगस्त 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख