शेयर मंथन में खोजें

चीनी उत्पादक कंपनियों के शेयरों में तेजी

आज चीनी उत्पादक कंपनियों के शेयरों में मजबूती दिख रही है।

खबरों के अनुसार सरकार ने चालू वित्त वर्ष में 240 लाख टन चीनी उत्पादन की योजना बनायी है, जो पिछले कारोबारी साल में 203 लाख टन तय की गयी थी। इससे पहले 2014-15 में चीनी की खपत मााँग 256 लाख टन थी, जो 2015-16 में घट कर 248 लाख टन रह गयी थी। मगर अब सामान्य दक्षिण-पश्चिमी मानसून, खरीफ की बेहतर फसल और आगामी उत्सव सीजन में समृद्ध खाद्य वस्तुओं सहित चीनी की माँग में वृद्धि की उम्मीद जतायी जा रही है। बीएसई में करीब 1.30 बजे द्वारीकेश शुगर में 6.71%, धामपुर शुगर में 6.07%, उत्तम शुगर में 16.44%, थिरु अरूरन शुगर्स 11.02% और सिंभावली शुगर्स में 12.88% की तेजी है। (शेयर मंथन, 07 अगस्त 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख