शेयर मंथन में खोजें

जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel) के स्टील उत्पादन में गिरावट

जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel) के जुलाई उत्पादन में साल दर साल आधार पर गिरावट आयी है।

जेएसडब्ल्यू स्टील ने जुलाई 2016 में हुए 13.37 लाख टन क्रूड स्टील के उत्पादन के मुकाबले जुलाई 2017 में 4% 12.78 लाख टन क्रूड स्टील का उत्पादन किया। जेएसडब्ल्यू स्टील की प्रति वर्ष 180 लाख टन स्टील उत्पादन क्षमता है। आज बीएसई में कंपनी का शेयर 230.85 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले लाल निशान में 230.00 रुपये पर खुला और नीचे की ओर 228.05 रुपये तक फिसला। करीब सवा 3 बजे इस शेयर में 1.35 रुपये या 0.58% की गिरावट के साथ 229.50 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 09 अगस्त 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख