शेयर मंथन में खोजें

महानगर गैस (Mahanagar Gas) के मुनाफे और राजस्व में बढ़ोतरी

साल दर साल आधार पर 2017 की अप्रैल-जून तिमाही में महानगर गैस (Mahanagar Gas) के शुद्ध मुनाफे और राजस्व में बढ़ोतरी हुई।

पिछले कारोबारी साल की पहली तिमाही में हुए 92.73 करोड़ रुपये के मुकाबले इसका मुनाफा 34.1% की बढ़त के साथ 124.3 करोड़ रुपये रहा। वहीं कंपनी का राजस्व 534.1 करोड़ रुपये के मुकाबले 9.1% की बढ़त के साथ 582.8 करोड़ रुपये और एबिटा 30.8% अधिक 227.9 करोड़ रुपये रहा। बेहतर तिमाही वित्तीय परिणामों के बावजूद कंपनी का शेयर आज कमजोर हुआ। बीएसई में महानगर गैस का शेयर सपाट 1,062.20 रुपये पर खुला और 1,015.30 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। कारोबार के अंत में यह 38.20 रुपये या 3.60% की गिरावट के साथ 1,024.00 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 09 अगस्त 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख