शेयर मंथन में खोजें

आमदनी घटने के बावजूद टाटा मोटर्स (Tata Motors) के मुनाफे में जोरदार वृद्धि

साल दर साल आधार पर 2017 की अप्रैल-जून तिमाही में टाटा मोटर्स (Tata Motors) के शुद्ध मुनाफे में 41.56% की बढ़ोतरी हुई।

पिछले कारोबारी साल की पहली तिमाही में हुए 2,260 करोड़ रुपये के मुकाबले इसका मुनाफा 3,200 करोड़ रुपये रहा। वहीं कंपनी की कुल आय 66,339.48 करोड़ रुपये के मुकाबले 9.5% की गिरावट के साथ 59,972.33 करोड़ रुपये और एबिटा 16.8% गिरावट के साथ 10,120.3 करोड़ रुपये रहा। बीएसई में टाटा मोटर्स का शेयर 430.40 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज हल्की गिरावट के साथ 428.50 रुपये पर खुला और सत्र के दौरान 415.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। कारोबार के अंत में यह 13.65 रुपये या 3.17% की गिरावट के साथ 416.75 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 09 अगस्त 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख