शेयर मंथन में खोजें

कमजोर तिमाही नतीजों के बावजूद अरबिंदो फार्मा (Aurobindo Pharma) का शेयर उछला

बाजार में गिरावट और लाभ घटने के बावजूद अरबिंदो फार्मा (Aurobindo Pharma) के शेयर में 4.50% से अधिक मजबूती है।

साल दर साल आधार पर 2017 की अप्रैल-जून तिमाही में अरबिंदो फार्मा के मुनाफे में 11.4% गिरावट दर्ज की गयी है। पिछले कारोबारी साल की समान अवधि में कमाये गये 584.9 करोड़ रुपये के मुनाफे की तुलना में इस बार कंपनी ने 518.5 करोड़ रुपये का लाभ हासिल किया। वहीं कंपनी का राजस्व 3,766.6 करोड़ रुपये से 2.3% घट कर 3,678.7 करोड़ रुपये, एबिटा 888.9 करोड़ रुपये से 7.4% गिरावट 822.8 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 23.6% की तुलना में 22.4% रहा। इस बीच बीएसई में अरबिंदो का शेयर 684.15 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले मजबूती के साथ 701.00 रुपये पर खुला है। करीब पौने 10 बजे यह 33.60 रुपये या 4.91% की तेजी के साथ 717.75 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 10 अगस्त 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख