शेयर मंथन में खोजें

हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन (Hindustan Construction) को मिला ठेका, शेयर मजबूत

हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन (Hindustan Construction) को 810.37 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

कंपनी को यह ठेका जम्मु ऐंड कश्मीर स्टेट पावर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन से ईपीसी आधार पर सेंट्रल काश्मीर में सिंध नदी पर 93 मेगावाट (31 मेगावाट के 3) न्यू गांदरबल हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट का निर्माण करने के लिए मिला है। परियोजना की समाप्ति अवधि 48 महिनों की है। इस सूचना से कंपनी के शेयर में बढ़त का रुख दिख रहा है। बीएसई में हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन का शेयर 34.65 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले हल्की गिरावट के साथ 33.70 रुपये पर खुला है। करीब साढ़े 10 बजे यह 0.75 रुपये या 2.16% की तेजी के साथ 35.40 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 10 अगस्त 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख