शेयर मंथन में खोजें

एनएमडीसी (NMDC) के शुद्ध मुनाफे में 36.3% बढ़ोतरी दर्ज

साल दर साल आधार पर 2017 की अप्रैल-जून तिमाही में एनएमडीसी (NMDC) ने अपने मुनाफे में 36.3% बढ़ोतरी दर्ज की।

पिछले कारोबारी साल की समान अवधि में प्राप्त 711.3 करोड़ रुपये की तुलना में इस बार कंपनी ने 969.2 करोड़ रुपये का लाभ हासिल किया। वहीं एनएमडीसी का राजस्व 1,720.6 करोड़ रुपये से 65.2% बढ़ कर 2,841 करोड़ रुपये, एबिटा 815.9 करोड़ रुपये के मुकाबले 1,494 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 47.4% की तुलना में 52.6% रहा। इसी दौरान बीएसई में एनएमडीसी का शेयर 126.25 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले मजबूती के साथ 129.45 रुपये पर खुला है। करीब 11 बजे यह 1.40 रुपये या 1.11% की तेजी के साथ 127.65 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 10 अगस्त 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख