शेयर मंथन में खोजें

पिरामल एंटरप्राइजेज (Piramal Enterprises) की इकाई ने किया निवेश

पिरामल एंटरप्राइजेज (Piramal Enterprises) की इकाई पिरामल फाइनेंस ने 400 करोड़ रुपये का निवेश किया है।

पिरामल फाइनेंस ने वाहन उपकरण निर्माता हेमा इंजीनियरिंग में यह निवेश किया है, जिसका इस्तेमाल हेमा अपने मौजूदा ऋण को रीफाइनेंस करने तथा अपनी पूँजीगत योजनाओं को वित्त मुहैया करने के लिए करेगी। उधर बीएसई में पिरामल एंटरप्राइजेज का शेयर 2,853.30 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले कमजोरी के साथ 2,821.20 रुपये पर खुला और 2,790.00 रुपये तक फिसला। करीब सवा 11 बजे यह 45.20 रुपये या 1.58% की कमजोरी के साथ 2,808.10 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 10 अगस्त 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख