शेयर मंथन में खोजें

एमईपी इन्फ्रा (MEP Infra) को मिला ठेका, शेयर कमजोर

एमईपी इन्फ्रा (MEP Infra) को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) से ठेका मिला है।

कंपनी को एनएचएआई ने राजस्थान में पादुना फी प्लाजा पर यूजर फी कलेक्शन एजेंसी के माध्यम से उपयोगकर्ता शुल्क का संग्रह करने के लिए नियुक्त किया है। उधर बीएसई में एमईपी का शेयर 102.00 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले हल्की कमजोरी के साथ 99.95 रुपये पर खुला और 111.35 रुपये तक चढ़ा। अपने दिन के उच्च स्तर पर पहुँचने के बाद से इसका रुख नीचे को ओर है। करीब 3 बजे एमईपी इन्फ्रा में 0.50 रुपये या 0.49% की हल्की कमजोरी के साथ 101.50 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 11 अगस्त 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख