शेयर मंथन में खोजें

टीवीएस मोटर (TVS Motor) के राजस्व और मुनाफे में वृद्धि

साल दर साल आधार पर 2017 की अप्रैल-जून तिमाही में प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी टीवीएस मोटर (TVS Motor) के मुनाफे में 6.8% बढ़त हुई।

पिछले कारोबारी साल की समान अवधि में हुए 121.25 करोड़ रुपये की तुलना में इस बार कंपनी ने 129.4 करोड़ रुपये का लाभ कमाया। वहीं इसका कुल राजस्व 19.3% बढ़ कर 3,799.81 करोड़ रुपये रहा। इस तिमाही में टीवीएस ने 12% बढ़त के साथ दोपहिया वाहनों की कुल 7.85 लाख इकाइयाँ बेचीं। उधर बीएसई में टीवीएस मोटर का शेयर 578.30 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले हरे निशान में 579.00 रुपये पर खुला और सत्र के दौरान 528.20 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। कारोबार के आखरी मिनटों में टीवीएस मोटर के शेयर में 33.345 रुपये या 5.78% की कमजोरी के साथ 544.85 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 11 अगस्त 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख