शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks in News) : ल्युपिन, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, भारती एयरटेल और ओएनजीसी

खबरों के कारण जो शेयर आज के कारोबार में नजर में रहेंगे उनमें ल्युपिन, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, भारती एयरटेल और ओएनजीसी शामिल हैं।

ल्युपिन - कंपनी को यूएसएफडीए से स्थापना निरीक्षण रिपोर्ट मिली।
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया - बैंक ने बचत बैंक जमा दर 50 आधार अंक तक घटायी।
शोभा - फ्रैंक्लिन टेम्प्लेटन ने शोभा में 2.03% और हिस्सेदारी खरीदी।
एसचंद - कंपनी का तिमाही घाटा 10 करोड़ रुपये से घट कर 7 करोड़ रुपये रह गया।
बायोकॉन - बोर्ड ने सहायक कंपनी बायोलॉजिकल भारत को बायोसाइमर व्यापार के स्थानांतरण की मंजूरी दी।
वी-गार्ड - जीयूटीएस इलेक्ट्रो मेक के 6,72,047 इक्विटी शेयर अधिग्रहित किये।
भारती एयरटेल - कंपनी ने 2,500 रुपये मूल्य का 4जी फोन लाने की योजना बनायी है।
ओएनजीसी - बोर्ड ने एचपीसीएल के अधिग्रहण को मंजूरी दी।
मैकनली भारत - कंपनी को 514 करोड़ रुपये का ईपीसी ठेका मिला है। (शेयर मंथन, 22 अगस्त 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख