शेयर मंथन में खोजें

रैम्को सिस्टम्स (Ramco Systems) का शेयर 5% से अधिक उछला

क्लाउड और मोबाइल पर वैश्विक विमानन सॉफ्टवेयर प्रदाता रैम्को सिस्टम्स (Ramco Systems) को चीन में विश्व की सर्वश्रेष्ठ 5 एयरक्राफ्ट मूल उपकरण निर्माताओं में एक से ठेका मिला है।

रैम्को, चीन आधारित विनिर्माण केंद्र को इसके रखरखाव और इंजीनियरिंग (एम ऐंड ई), आपूर्ति श्रृंखला, वित्त, एचसीएम और पेरोल कार्यों को स्वचालित ढंग से करने के लिए नवीनतम तकनीक प्रदान करेगी।
बीएसई में रैम्को सिस्टम्स का शेयर सोमवार के 343.70 रुपये के बंद स्तर की तुलना में बढ़त के साथ 345.55 रुपये पर खुला। हरे निशान में खुलने के बाद यह 366.35 रुपये तक चढ़ा। करीब पौने 1 बजे यह 17.35 रुपये या 5.05% की बढ़त के साथ 361.05 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 22 अगस्त 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख