शेयर मंथन में खोजें

ओएनजीसी (ONGC) खरीदेगी हिंदुस्तान पेट्रोलियम में हिस्सेदारी

राज्य स्वामित्व वाली ओएनजीसी (ONGC) हिंदुस्तान पेट्रोलियम (एचपीसीएल) में 51.11% हिस्सेदारी खरीदेगी।

भारत की सबसे बड़ी तेल और गैस उत्पादन कंपनी के निदेशक समूह ने इस प्रस्ताव को हरी झंडी दिखा दी है। इससे पहले पिछले महीने केंद्र सरकार की ओर इस मामले पर मुहर लगा दी गयी थी।
उधर बीएसई में ओएनजीसी का शेयर सोमवार के 157.55 रुपये के बंद स्तर की तुलना में हल्की बढ़त के साथ 158.10 रुपये पर खुला। हरे निशान में खुलने के बाद यह 160.30 रुपये तक चढ़ा। सत्र के अंत में यह 1.75 रुपये या 1.11% की मजबूती के साथ 159.30 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 22 अगस्त 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख