शेयर मंथन में खोजें

मैकलॉयड रसेल (McLeod Russel) बेचेगी अपनी चाय भूसंपत्ति

मैकलॉयड रसेल (McLeod Russel) ने छत्तीसगढ़ के भाटापारा में स्थित अपनी चाय भूसंपत्ति बेचने के लिए समझौता किया है।

कंपनी ने भाटापारा टी एस्टेट का बिकवाली सौदा वूम फूड के साथ 13.21 करोड़ रुपये में किया। मैकलॉयड रसेल ने इस इकाई में घाटा होने के कारण यह निर्णय लिया। हालाँकि इस खबर का कोई नकारात्मक प्रभाव कंपनी के शेयर पर नहीं पड़ा है।
बीएसई में मैकलॉयड रसेल का शेयर बुधवार के 177.45 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बढ़त के साथ 181.70 रुपये पर खुला है। मजबूत शुरुआत के बाद करीब पौने 12 बजे यह 2.55 रुपये या 1.44% की बढ़त के साथ 180.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 24 अगस्त 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख