शेयर मंथन में खोजें

प्रकाश इंडस्ट्रीज (Prakash Industries) के निदेशक समूह ने लिए अहम फैसले

आज प्रकाश इंडस्ट्रीज (Prakash Industries) के निदेशक मंडल की बैठक हुई।

इस बैठक में प्रकाश इंडस्ट्रीज तथा प्रकाश पाइप्स के डिमर्जर, नये विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड जारी करने और इक्विटी शेयरों के माध्यम से 500 करोड़ रुपये जुटाने का निर्णय लिया गया। आज प्रकाश इंडस्ट्रीज के शेयर भाव में 12% से ज्यादा का इजाफा भी हुआ है। बीएसई में बुधवार के 111.00 रुपये के बंद स्तर की तुलना में मामूली बढ़त के साथ 112.00 रुपये पर खुलने के बाद कंपनी का शेयर सत्र के दौरान 130.35 रुपये तक ऊपर गया। करीब 3.20 बजे कंपनी के शेयर में 14.00 रुपये या 12.61% की मजबूती के साथ 125.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 24 अगस्त 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख