शेयर मंथन में खोजें

नंदन नीलेकणी इन्फोसिस (Infosys) के गैर-कार्यकारी निदेशक नियुक्त

नंदन नीलेकणी को व्यावसायिक परामर्श, सूचना प्रौद्योगिकी और आउटसोर्सिंग सेवा प्रदाता इन्फोसिस (Infosys) का गैर-कार्यकारी निदेशक नियुक्त कर दिया गया है।

कल हुई इन्फोसिस के निदेशक समूह की बैठक में कंपनी के संस्थापक सदस्यों में से एक नंदन नीलेकणी को गैर-स्वतंत्र निदेशक और बोर्ड अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी सौंपी गयी है। इसके अलावा निदेशक समूह ने आर सेशासायी, विशाल सिक्का, जेफरी एस लेमन, जॉन एशेमेन्डी और रवि वेंकटेशन के इस्तीफे को भी स्वीकार किया। नीलेकणी को 2006 में विज्ञान एवं अभियांत्रिकी के क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। इस मौके पर नीलेकणी ने विशाल सिक्का की सेवाओं का धन्यवाद करते हुए कंपनी में वापस लौटने पर खुशी जाहिर की। उधर बीएसई में इन्फोसिस का शेयर गुरुवार को 18.00 रुपये या 2.01% की मजबूती के साथ 912.50 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 1,080.70 रुपये और निचला स्तर 861.50 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 25 अगस्त 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख