शेयर मंथन में खोजें

डॉ रेड्डीज (Dr Reddys) के खिलाफ हुआ मुकदमा दायर

डॉ रेड्डीज (Dr Reddys) के खिलाफ अमेरिका में एक क्लास एक्शन मुकदमा दायर किया गया है।

दवा कंपनी पर आरोप है कि इसने 17 जून 2015 से 10 अगस्त 2017 के बीच प्रभावी कॉर्पोरेट गुणवत्ता प्रणाली की कमी जाहिर करने के बजाय झूठी या भ्रामक जानकारी दी। न्यूयॉर्क आधारित निवेशक अधिकार कानून फर्म, रोसेन लॉ फर्म, ने इस अवधि में डॉ रेड्डीज के शेयर खरीदारों की ओर से मुकदमा दायर कर दिया है। मुकदमे के जरिये संघीय सुरक्षा कानूनों के तहत डॉ रेड्डी के निवेशकों के लिए क्षतिपूर्ति की माँग की गयी है।
दूसरी ओर बीएसई में गुरुवार को डॉ रेड्डीज का शेयर 58.40 रुपये या 2.88% की मजबूती के साथ 2,087.90 रुपये पर बंद हुआ। वहीं यह शेयर पिछले 52 हफ्तों की अवधि में 3,394.95 रुपये तक चढ़ा, जबकि 1,901.65 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 26 अगस्त 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख