शेयर मंथन में खोजें

जिलेट इंडिया (Gillette India) की आमदनी और मुनाफे में गिरावट

साल दर साल आधार पर 2017 की अप्रैल-जून तिमाही में जिलेट इंडिया (Gillette India) की आमदनी और मुनाफे में गिरावट दर्ज की गयी।

कंपनी की आमदनी 484.6 करोड़ रुपये से 9.7% घट कर 437.6 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 47.3 करोड़ रुपये से 20.3% गिर कर 37.7 करोड़ रुपये रह गया। इसी अवधि में जिलेट का एबिटा 0.9% की मामूली गिरावट के साथ 80.7 करोड़ रुपये रहा।
दूसरी ओर बीएसई में गुरुवार को जिलेट इंडिया का शेयर 63.60 रुपये या 1.21% की मजबूती के साथ 5,312.35 रुपये पर बंद हुआ। वहीं यह शेयर पिछले 52 हफ्तों की अवधि में 5,450.00 रुपये तक चढ़ा, जबकि 4,025.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 26 अगस्त 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख