शेयर मंथन में खोजें

जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel) कर रही है स्टील मिल खरीदने के लिए वार्ता

बाजार में भारी गिरावट के बावजूद जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel) के शेयर ने आज अपने 52 हफ्तों का उच्च स्तर छुआ।

दरअसल खबरों के अनुसार, जेएसडब्लू स्टील अल्जीरिया के सेविटल ग्रुप के साथ इसकी इटली में स्थित ऐफर्पी स्टील मिल को 10 करोड़ डॉलर में खरीदने के लिए वार्ता कर रही है। कंपनी ने इस मिल को पहले भी 2014 में खरीदने का प्रयास किया था।
उधर बीएसई में जेएसडब्ल्यू स्टील का शेयर सोमवार के 244.65 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज लाल निशान में 243.90 रुपये पर खुला और 249.00 रुपये के 52 हफ्तों के शिखर तक पहुँचा। करीब 12.22 बजे कंपनी के शेयर में 3.00 रुपये या 1.23% की मजबूती के साथ 247.65 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 29 अगस्त 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख