शेयर मंथन में खोजें

सेंचुरी प्लाईबोर्ड्स (Century Plyboards) की सहायक कंपनी ने खरीदी हिस्सेदारी

सेंचुरी प्लाईबोर्ड्स (Century Plyboards) की सिंगापुर स्थित सहायक कंपनी सेंचुरी प्लाई ने 2% हिस्सेदारी खरीदी है।

सेंचुरी प्लाई (सिंगापुर) ने यह अतिरिक्त हिस्सेदारी दक्षिण पूर्वी एशियाई देश लाओस में स्थित ह्यूजोलिन वुड प्रोसेसिंग फैक्ट्री में खरीदी है। इस नये खरीदारी सौदे के साथ ही सेंचुरी प्लाई के पास ह्यूजोलिन वुड की 51% हिस्सेदारी हो गयी है।
बीएसई में सेंचुरी प्लाईबोर्ड्स का शेयर सोमवार के 257.60 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज हरे निशान में 258.00 रुपये पर खुला। बाजार में कमजोरी के बीच करीब 12 बजे कंपनी के शेयर में 2.60 रुपये या 1.01% की कमजोरी के साथ 255.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 29 अगस्त 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख