शेयर मंथन में खोजें

बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) के शुद्ध लाभ और आमदनी में बढ़ोतरी

साल दर साल आधार पर 2017 की अप्रैल-जून तिमाही में बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) के शुद्ध मुनाफे और आमदनी में वृद्धि दर्ज की गयी है।

पिछले कारोबारी साल की समान अवधि में हुए 423.99 करोड़ रुपये के मुकाबले कंपनी का मुनाफा % की बढ़त के साथ 602.04 करोड़ रुपये रहा। इसकी कुल आमदनी 3,164.51 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल की समान तिमाही में 38.68% कम 2281.78 करोड़ रुपये थी।
उधर बीएसई में बजाज फाइनेंस का शेयर गुरुवार के 1,783.65 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज गिरावट के साथ 1,772.00 रुपये पर खुला और सत्र के दौरान 1,806.25 रुपये तक ऊपर चढ़ा। करीब पौने 3 बजे कंपनी के शेयर में 20.85 रुपये या 1.17% की बढ़त के साथ 1,804.50 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 01 सितंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख