शेयर मंथन में खोजें

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) की बिक्री में 4% वृद्धि दर्ज

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) की कुल अगस्त बिक्री में सालाना आधार पर 4% वृद्धि दर्ज की गयी है।

कंपनी ने पिछले साल अगस्त में बेचे गये 40,591 वाहनों के मुकाबले इस बार 42,116 वाहन बेचे, जिनमें घरेलू बाजार में 36,944 वाहनों की तुलना में 7% अधिक 39,534 वाहनों की बिक्री शामिल है। हालाँकि इसके निर्यात में गिरावट आयी, जो कि 3,647 इकाई से 29% घट कर 2,582 इकाई रह गया।
उधर बीएसई में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा का शेयर गुरुवार के 1,344.75 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज वृद्धि के साथ 1,354.95 रुपये पर खुला, मगर सत्र के दौरान 1,337.15 रुपये तक गिरा। करीब 2.55 बजे कंपनी के शेयर में 5.60 रुपये या 0.42% की बढ़त के साथ 1,350.35 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 01 सितंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख